सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Storm and Rain Alert for Chandigarh Weather Patterns to Change Over Three Days

चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट: तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 04 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने 4 से 6 जून तक के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 4 जून को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Storm and Rain Alert for Chandigarh Weather Patterns to Change Over Three Days
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में तापमान में नरमी आने की संभावना है। इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले तीन दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश हो सकती है।


बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 4 से 6 जून तक के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 4 जून को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos


5 और 6 जून को भी मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है। इन दोनों दिनों 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं और बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे लोगों को चुभती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि 7 जून से मौसम साफ होने लगेगा और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ धूप तेज हो जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और कमजोर संरचनाओं, होर्डिंग्स व पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed