फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Israna's daughters dominated in Kabaddi.

Panipat News: कबड्डी में इसराना की बेटियों का रहा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Israna's daughters dominated in Kabaddi.
सर छोटू राम स्कूल विकास नगर में कबड्डी ​खिलाड़ियों को आवश्यक निर्देश देते कोच।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। 59वीं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। सर छोटूराम पब्लिक स्कूल, विकास नगर एनएफएल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में इसराना की बालिका टीमों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए अंडर-19 और अंडर-17 दोनों वर्गों में जीत दर्ज की।

अंडर-19 वर्ग में इसराना की टीम ने मडलौडा को एकतरफा मुकाबले में 26-9 के अंतर से हराया। वहीं अंडर-17 वर्ग में भी इसराना की टीम ने पानीपत को 29-15 से मात देकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं सरस्वती विद्या मंदिर, बुआना लाखू में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने जोरदार मुकाबले किए। बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले भी रोमांचक रहे, जबकि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कुश्ती प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ एईईओ करण सिंह पूनिया अति विशिष्ट अतिथि और एईओ रवींद्र अंतिल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दादा रणवीर गुलिया ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता अध्यक्ष एवं खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत जयपाल सरोहा ने विभिन्न खेल मैदानों का दौरा कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

डीईओ राकेश बूरा ने कहा कि जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच और मार्गदर्शन मिले, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

एईओ रवींद्र अंतिल ने कहा कि पानीपत के खिलाड़ी हर खेल और आयु वर्ग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एईईओ करण सिंह पूनिया ने कहा कि जिले में कुश्ती सहित अन्य खेलों की सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है।

बेटियों ने दिखाया शानदार खेल

कबड्डी प्रतियोगिता के इंचार्ज सत्येंद्र मलिक ने बताया कि बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिले की बेटियां आने वाले समय में प्रदेश और देश स्तर पर पानीपत का नाम रोशन करेंगी।

डीपीई राजेश जागलान ने बताया कि बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले बेहद कड़े और रोमांचक रहे। डीपीई अनिल और कोच विक्रम नेहरा ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।


जिला प्रेस सचिव डीपीई दिव्य राणा ने बताया कि प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच साबित हो रही हैं।

खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन के प्रमुख परिणाम

कबड्डी (बालिका वर्ग)

आयु वर्ग
प्रथम
द्वितीय
जीत का अंतर
अंडर-19
इसराना मडलौडा 26-9
अंडर-17
इसराना
पानीपत
29-15
कुश्ती अंडर-19 बालिका वर्ग के विजेता
50 किग्रा: साक्षी (एसवीएम स्कूल, बुआना लाखू)
53 किग्रा: दिया (एसवीएम स्कूल, बुआना लाखू)
55 किग्रा: तृषा देवी (डीएवी स्कूल थर्मल)
57 किग्रा: टिच (एसवीएम स्कूल, बुआना लाखू)
59 किग्रा: प्रियांशी (एसवीएम स्कूल, बुआना लाखू)
62 किग्रा: सिया (एसवीएम स्कूल, बुआना लाखू)
65 किग्रा: सौम्या (डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल)
68 किग्रा: मंजू (डीआर इंदर मल स्कूल, काकोदा)
72 किग्रा: सोनाक्षी (एसवीएम स्कूल, बुआना लाखू)
76 किग्रा: सुनाक्षी (एसवीएम स्कूल, बुआना लाखू)
ताइक्वांडो अंडर-17 बालक वर्ग के प्रमुख परिणाम
35 किग्रा से कम: दीपांशु (एलसीआरटी) प्रथम, चिराग (पीएमश्री जाटल) द्वितीय
35-38 किग्रा: देवव्रत (सेंट मैरी) प्रथम, जिगर (ज्ञानदीप) द्वितीय
38-41 किग्रा: निकुंज (श्री चैतन्य) प्रथम, शौर्य (दयाल सिंह पब्लिक) द्वितीय
41-45 किग्रा: दक्ष (जीजीएस पब्लिक) प्रथम, दक्ष ओबरॉय (बाल विकास) द्वितीय
45-48 किग्रा: निहाल (हरियाणा स्कूल) प्रथम, भाविक (बाल विकास प्रोग्रेसिव) द्वितीय
48-51 किग्रा: निश्चल गाबा (बाल विकास) प्रथम, वंश हुड्डा (जीजीएस पब्लिक) द्वितीय
51-55 किग्रा: लविश (द ग्रीन हेरिटेज) प्रथम, अथर्व गुप्ता (सेंट मैरी स्कूल) द्वितीय

प्रतियोगिता में डीपीई बिजेंद्र पूनिया, सुनील मलिक, संदीप भारद्वाज, कुश्ती इंचार्ज संदीप, ताइक्वांडो इंचार्ज शिव कुमार, प्रतियोगिता सचिव प्रदीप कादियान सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। भाजपा युवा नेता राहुल विज ने भी प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

सर छोटू राम स्कूल विकास नगर में कबड्डी खिलाड़ियों को आवश्यक निर्देश देते कोच।

सर छोटू राम स्कूल विकास नगर में कबड्डी खिलाड़ियों को आवश्यक निर्देश देते कोच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed