फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kho-Kho Nursery players won 50 gold medals.

Panipat News: खो-खो नर्सरी मनाना के खिलाड़ियों ने जीते 50 स्वर्ण पदक

Sat, 01 Aug 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 01 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Kho-Kho Nursery players won 50 gold medals.
खो-खो में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। मनाना गांव ने एक बार फिर खो-खो खेल में अपनी बादशाहत साबित करते हुए जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में 50 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में समालखा खंड की टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में बापौली खंड को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। करीब चार दशक से खो-खो के क्षेत्र में पहचान रखने वाला मनाना गांव राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ी दे चुका है। गांव के खिलाड़ियों की उपलब्धियों के चलते पिछले आठ वर्षों में अनेक खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी मिली है।
विज्ञापन


जिला प्रतियोगिता में 50 स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच मुकेश को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सरिता देवी, प्राचार्य सीमा बजाज, प्राचार्य दीपक त्रिपाठी, डीपी वीरेंद्र, पीटीआई धर्मवीर, सरपंच पति प्रवीण शर्मा, रविंद्र व राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed