सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lalit was beaten to death on suspicion of being an informer; three accused arrested

Panipat News: मुखबिरी के शक में ललित की पीटकर कर दी थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Lalit was beaten to death on suspicion of being an informer; three accused arrested
विज्ञापन
पानीपत। होली की रात कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर में ललित (22) की पीटकर हत्या करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीआईए-2 की टीम ने शनिवार रात को कॉलोनी के ही तीन आरोपी अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसका एक साल पहले कॉलोनी के रवि से झगड़ा हुआ था। रवि उससे बदला लेना चाहता था और उसे शक था की ललित उसकी मुखबिरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआई-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार रात को ललित की पीटकर हत्या कर दी गई थी। ललित क भाई पवन कॉलोनी के ही अजय, सागर, फरमान, दानिश, सूरज व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी।
शनिवार को पुलिस ने इस मामले मेंे तीन आरोपियों अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया फरवरी 2025 में उसने कॉलोनी निवासी रवि टांग तोड़ दी थी।
उसे संदेह था कि रवि उससे बदला लेना चाह रहा है और ललित उसकी मुखबिरी करता है। जिस कारण वह ललित को सबक सिखाने के लिए कई दिन से मौके की फिराक में था। बुधवार को होली के दिन वह घर पर कॉलोनी निवासी साथी आरोपी कर्ण, सूरज, रमन, दानिश व अंजू के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी उसे पता चला ललित कॉलोनी में आटा मील के पीछे खाली प्लाट में अपने दोस्तों के साथ खड़ा है। अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। ललित के बेहोश होने पर वे सभी मौके से बाइकों सहित फरार हो गए थे। बाद में ललित की मौत हो गई थी।
तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे, मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही फरार आरोपियों के ठिकानों पर भी दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed