{"_id":"69adf77aaf34421ef9064984","slug":"free-bus-journey-started-for-chulkana-baba-shyam-panipat-news-c-244-1-pnp1007-153407-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना बाबा श्याम के लिए शुरू की निशुल्क बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना बाबा श्याम के लिए शुरू की निशुल्क बस यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समाज सेवा संगठन ने रविवार को बाबा श्याम चुलकाना के लिए निशुल्क बस यात्रा का शुभारंभ किया। संगठन द्वारा चुलकाना स्थित बाबा श्याम के दर्शन के लिए हर महीने के दूसरे रविवार को बस यात्रा भेजी जाएगी।
अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि संगठन ने आठ मार्च रविवार से मॉल गोदाम से बाबा श्याम चुलकाना के लिए निशुल्क बस यात्रा की शुरूआत की गई है। अब से हर महीने के दूसरे रविवार को बस द्वारा निशुल्क यात्रा जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा समय-समय पर वैष्णो देवी, शिवखोड़ी, मथुरा, वृंदावन खाटू श्याम, सालासर बालाजी, मेंहदीपुर बाला और दादी सती की निशुल्क यात्रा कराई जाती हैं। इसी तरह अब हर महीने के दूसरे रविवार को चुलकाना धाम के लिए निशुल्क यात्रा की शुरूआत की गई है इसमें सभी यात्री परिवार की तरह यात्रा कर सकते हैं। संगठन अब तक अनेक जरूरतमंद बेटियों की शादी करवा चुका है।
दिव्यांग को निशुल्क हाथ रिक्शा, सावन महीने में शिव भक्त के लिए एक सप्ताह का कांवड़ शिविर व भंडारा लगाया जाता है, जरूरत की जगह अब तक 39 वाटर कूलर लगाए गए हैं। झुग्गी झोपड़ी व स्कूलों में स्लिम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण करना व समय समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर नीरज जैन, अमित जैन, अंकित माटा, भोला मेहता, अजय खुराना, विनोद ग्रोवर, मनोज गांधी, जय भगवान उपस्थित रहे।
Trending Videos