{"_id":"69adf754027d1a45fa04f445","slug":"class-9-admission-process-will-run-from-april-1-to-30-panipat-news-c-244-1-sknl1016-153408-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक से 30 अप्रैल तक चलेगी कक्षा नौवीं की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक से 30 अप्रैल तक चलेगी कक्षा नौवीं की प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कक्षा नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में दाखिला लेने से वंचित रह जाता है तो उसे एक मई से 16 मई तक संबंधित स्कूल के प्राचार्य की अनुमति से प्रवेश दिया जा सकेगा। इसके बाद 17 मई से 31 मई तक दाखिला केवल जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ही संभव होगा।
वहीं कक्षा 11 वीं में एक अप्रैल से अस्थायी दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। हरियाणा बोर्ड की 10 वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों के भीतर नियमित दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई छात्र किसी कारण से तय समय में दाखिला नहीं ले पाता है तो प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से उसे अगले 10 कार्य दिवसों तक प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
इसके अलावा 11 वीं कक्षा में संस्था प्रमुख की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक दाखिला किया जा सकेगा। यदि इसके बाद भी प्रवेश करने की आवश्यकता पड़ती है तो स्कूल मुखिया को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। निदेशालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि किसी छात्र का दाखिला किया जाता है तो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक से अनुमति लेना जरूरी होगा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया है।
अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार यदि निर्धारित समय के बाद भी कक्षा नौवीं में दाखिले किए जाते हैं तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद 17 से 31 मई तक भी बिना शुल्क नौवीं कक्षा में दाखिले हो सकेंगे। वहीं 11वीं कक्षा में दाखिलों के लिए भी नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पहली अप्रैल से होगी। ये प्रोविजनल एडमिशन होंगे। 10वीं के बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद पास होने वाले विद्यार्थियों को सामान्य दाखिले दिए जाएंगे।
कक्षा नौवीं में दाखिले की तिथियां
सामान्य दाखिले - 1 से 30 अप्रैल
प्रधानाचार्य की अनुमति से (बिना शुल्क) - 1 से 16 मई
खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से (बिना शुल्क) - 17 से 31 मई
कक्षा 11वीं में दाखिले की तिथियां
प्रोविजनल दाखिले - 1 अप्रैल से
सामान्य दाखिले - बोर्ड परिणाम के 10 दिन के भीतर
संस्था प्रमुख की अनुमति से (बिना शुल्क) - अगले 10 विद्यालय दिवस
डीईओ की अनुमति से (बिना शुल्क) - इसके बाद अगले 10 विद्यालय दिवस
वर्जन-
कक्षा नौवीं और 11वीं में दाखिले समय सारिणी के अनुसार ही किए जाएंगे। यदि कोई छात्र निर्धारित समय पर दाखिला नहीं ले पाता है तो उसे दस दिन का मौका दिया जाएगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
Trending Videos