सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Streets were uprooted near the fort grounds, causing inconvenience to residents.

Panipat News: किला मैदान के पास उखाड़ीं गलियां, लोग हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Streets were uprooted near the fort grounds, causing inconvenience to residents.
विज्ञापन
पानीपत। किला मैदान के पास गलियों को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। इससे आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। निर्माणाधीन सड़क के कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी वहां से गुजरते समय हादसे का खतरा सताता है। गलियों में बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन गड्ढों में फंस जाते है, साथ ही बाजार की गलियों में जाम के कारण लोगों का समय खराब हो रहा हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है।
Trending Videos

स्थानीय निवासी विपिन, राजेश और गुलशन ने बताया कि किला मैदान से सुभाष बाजार में जाने वाली सड़क को करीब दस दिनों से उखाड़कर ऐसे ही छोड़ा हुआ है। उखड़ी हुई सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण रोजाना वाहन फंस जाते है और बाजार में भी लंबा जाम लग जाता है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं हुआ है। लोगों ने निर्माणाधीन कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed