सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   License of Commission Agent Weighing Wheat Using Ordinary Scales Suspended

Panipat News: सामान्य कांटे से गेहूं तौल रहे आढ़ती का लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
License of Commission Agent Weighing Wheat Using Ordinary Scales Suspended
विज्ञापन
समालखा। नई अनाज मंडी में रविवार को डिजिटल कांटे के स्थान पर सामान्य कांटे पर तौल करने पर समालखा अनाज मंडी के एक आढ़ती का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए थे कि मंडी में सामान्य कांटे से गेहूं की तौल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके बाद भी आढ़ती बाज नहीं आए।
Trending Videos

गेहूं की तौल करने वाले आढ़तियों को चिह्नित के लिए टीम बनाई गई है। टीम मंडियों में जाकर सामान्य कांटे से गेहूं का तौल करने वाले आढ़तियों पर नजर रख रही है। जांच के दौरान जो आढ़ती सामान्य कांटे से गेहूं का तौल करता मिलता है तो उसका तुरंत प्रभाव से लाइसेंस रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सभी आढ़तियों को सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए। सरकार ने गेहूं के तौल के लिए डिजिटल काटे का मापदंड तय किया हुआ है। किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं इसलिए डिजिटल काटे को अनिवार्य किया गया है। किसी भी सूरत में डिजिटल कांटे की अवहेलना स्वीकार नहीं की जाएगी। उठान भी नहीं होने से मंडी में गेहूं के ढेर लग गए है। उन्होंने मंडी अधिकारियों को उठान के लिए भी तेजी लाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed