{"_id":"6a6d0c6740b44759150661e1","slug":"liquor-worth-rs-9-lakh-was-being-transported-by-truck-from-panipat-to-bihar-with-a-car-acting-as-an-escort-panipat-news-c-18-1-knl1004-960163-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रक से पानीपत से बिहार ले जा रहे थे 9 लाख की शराब, कार कर रही थी एस्कॉर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रक से पानीपत से बिहार ले जा रहे थे 9 लाख की शराब, कार कर रही थी एस्कॉर्ट
Sat, 01 Aug 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। सोनीपत निवासी विनोद (40), पानीपत निवासी सोमवीर जोगी (42) और गाजियाबाद निवासी मिथुन बंसल (40) को रामनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह भीटी में ढूंढीराज पुलिया के पास एनएच-19 से गिरफ्तार किया। तीनों पर हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ट्रक में लादकर वाराणसी के रास्ते बिहार ले जाने का आरोप है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ट्रक की तलाशी में प्लास्टिक की कैरेट की आड़ में छिपाकर रखी गई 102 पेटी और 320 शीशी,
कुल 5216 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पानीपत (हरियाणा) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एकट्रक के वाराणसी के रास्ते बिहार जाने की जानकारी मिली थी। टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोका और चेकिंग की। तलाशी में ट्रक में प्लास्टिक की कैरेटों के बीच छिपाकर रखी गई 999 ब्रांड की व्हिस्की बरामद हुई। बरामद शराब की शीशियां 180-180 एमएल की बताई गई हैं। जिसकी कीमत करीब 9 लाख है। पुलिस के अनुसार, तस्करी की खेप को बिहार पहुंचाने के लिए कार से ट्रक को एस्कॉर्ट
किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।