{"_id":"6a5950eb9314cce923094c54","slug":"live-broadcast-of-pm-modis-jind-event-to-be-held-at-arya-college-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160714-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्य कॉलेज में होगा पीएम मोदी के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्य कॉलेज में होगा पीएम मोदी के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद में आयोजित समारोह का पानीपत में सीधा प्रसारण दिखाने के लिए सब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के आर्य महाविद्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्यातिथि होंगे। इस आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत का संदेश होगा। मंत्री ढांडा खुद स्थानीय टोल प्लाजा से साइकिल चलाकर आर्य महाविद्यालय के सभागार तक पहुंचेंगे।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने वीरवार को आर्य महाविद्यालय के सभागार और परिसर में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन प्रदेश के विकास के लिए एक मील का पत्थर है। पानीपत में इसके सीधे प्रसारण के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आर्य कॉलेज में आयोजित सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के अलावा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भडाना, मेयर कोमल सैनी, जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट शामिल होंगे।