फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother and sons fall ill after drinking lassi into which a lizard had fallen.

Panipat News: छिपकली गिरी लस्सी पीने से मां-बेटों की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Mother and sons fall ill after drinking lassi into which a lizard had fallen.
पानीपत। राजनगर कॉलोनी में वीरवार सुबह छिपकली गिरी लस्सी पीने से एक महिला और उनके दो बेटों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। तीनों ने सुबह के समय एक-एक गिलास लस्सी पी थी। बर्तन में नीचे छिपकली के दो में से एक बच्चा मृत मिला था।
विज्ञापन

राजनगर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन ने वीरवार सुबह दही से लस्सी तैयार की थी। लस्सी बनाने के लिए जब इलेक्ट्रिक रई (ब्लेंडर) चलाई तो आशंका है कि उसी दौरान बर्तन में छिपकली के दो बच्चे गिर गए। उनके दोनों बेटे कृष्ण और लक्ष्य न्यू वे सैनिक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों ने हर रोज की तरह स्कूल जाने से पहले लस्सी पी थी। उनके साथ सुमन ने एक गिलास लस्सी पी ली। लस्सी पीने के कुछ ही देर बाद तीनों को तेज उल्टियां और जी मिचलाने की शिकायत शुरू हो गई। जब सुमन ने लस्सी के बर्तन को देखा तो उनके होश उड़ गए। बर्तन में छिपकली के दो बच्चे पड़े थे। इनमें से एक मर चुका था और दूसरा जिंदा था। वे तीनों को लेकर नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग पहुंचे। अस्पताल की आपातकाल प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि तीनों मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया गया है। फूड पॉइजनिंग के असर को कम कर दिया गया है अब तीनों की स्थिति में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed