सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Maximum temperature rises by nine degrees in a week, cloud cover expected after two days

Panipat News: एक सप्ताह में नौ डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, दो दिन बाद बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature rises by nine degrees in a week, cloud cover expected after two days
विज्ञापन
पानीपत। जिले में तापमान लगातार बढ़ने लगा है। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान नौ डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस की जाने लगी है वहीं तेज अंधड़ से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद शुक्रवार को बादल छाने के आसार जताए हैं।
Trending Videos

अप्रैल माह में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। जहां पिछले सप्ताह मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस सप्ताह में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस की जाने लगी है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी का सहारा लेने लगे हैं। वहीं हवा की रफ्तार कई दिन से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रह रही है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आमजन के साथ किसानों की भी परेशानी बढ़ गई है। जहां दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है वहीं खेतों में थ्रेसिंग का काम प्रभावित हो रहा है। इसराना स्थित जागलान बूट हाउस के संचालक रिंकू जागलान ने बताया कि इस सप्ताह तापमान बढ़ने से लोगों की बाजार में आवाजाही कम हो गई है। सुबह-शाम के समय ही लोग बाजार में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। अप्रैल माह में ही मई माह जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है जिससे खरीदारी प्रभावित हो रही है। परढ़ाना निवासी अजीत ने बताया कि पिछले चार दिन से हवा की रफ्तार बढ़ी हुई है जिससे खेतों में थ्रेसिंग का काम अच्छे से नहीं चल पा रहा है। किसान हवा कम होने के इंतजार में बैठे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को बादल छा सकते हैं। उसके बाद अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। इस साल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा गर्मी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
मंगलवार 38/21
बुधवार 38/22
वीरवार 40/23
शुक्रवार 41/22
शनिवार 42/22
रविवार 42/25
सोमवार 40/24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed