{"_id":"6a6bbfe6b1eea56dcb063425","slug":"neeraj-chopra-enters-final-with-a-throw-of-7961m-panipat-news-c-244-1-pnp1011-161534-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 79.61 मीटर के थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 79.61 मीटर के थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा फाइनल में
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
79.61 मीटर के थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा फाइनल में
राष्ट्रमंडल खेलों के भाला फेंक स्पर्धा में रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी बनाई फाइनल में जगह, खंडरा गांव में खुशी का माहौल
-कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल मुकाबला आज रात पौने एक बजे, अब पदक पर टिकी निगाहें
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर फाइनल में जगह बना ली। उनके साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। तीनों भारतीय खिलाड़ियों के अंतिम दौर में पहुंचने से स्वर्णिम उम्मीद मजबूत हुई हैं।
क्वालिफिकेशन राउंड में कई देशों के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद नीरज ने संयमित प्रदर्शन करते हुए 79.61 मीटर का थ्रो किया और शीर्ष-12 खिलाड़ियों में स्थान बनाकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैंै।
नीरज चोपड़ा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्लासगो में भी उनसे स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद की जा रही है। भारतीय दल के लिए भी नीरज का फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। यह खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव खंडरा में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
उनके चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि पूरे परिवार को नीरज पर गर्व है। उन्होंने कहा कि नीरज ने हमेशा कठिन मेहनत और अनुशासन के दम पर सफलता हासिल की है। फाइनल तक पहुंचना अच्छी शुरुआत है, लेकिन असली चुनौती अब पदक मुकाबले में होगी।
चाचा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नीरज फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे। गांव के लोगों ने भी नीरज की जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल 31 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:45 बजे (पौने एक बजे) खेला जाएगा।