सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No account opened for government purchase of mustard

Panipat News: सरसों की सरकारी खरीद का नहीं खुला खाता, सत्यापन के चलते गेट पास नहीं कट पाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
No account opened for government purchase of mustard
विज्ञापन
इसराना। अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद का खाता शनिवार को नहीं खुल पाया है। हैफेड ने सरसों की एमएसपी पर सरकारी खरीद करनी है, लेकिन सरसों की फसल का किसानों ने पंजीकरण तो कराया था लेकिन मंडी में लेकर पहुंचे किसानों की सरसों का वेरिफिकेशन नहीं होने से गेट पास नहीं कट पाए। मार्केट कमेटी अधिकारियों का कहना है कि सरसों की वेरिफिकेशन राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। मंडी में खरीद एजेंसी हैफेड के प्रतिनिधि भी पहुंचे लेकिन किसानों की सरसों की फसल वेरिफाई नहीं होने से सरसों की खरीद नहीं हो पाई।
Trending Videos

नौल्था गांव के किसान रामेश्वर, बलाना गांव के किसान ईश्वर व पलडी गांव के किसान बिजेंद्र ने कहा कि उन्होंने अपनी सरसों का पंजीकरण तो कराया हुआ है, लेकिन सरसों वेरिफाई नहीं हुई, इसके चलते गेट पास नहीं कट पाए। इनके अलावा इसराना के किसान मोहित व नवीन इसराना मंडी में सरसों की ट्राली लेकर पहुंचे पर वेरिफाई नहीं होने से अपने ट्रैक्टर ट्राली को वापस ले गए।मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद के लिए सारी तैयारियां पूरी है और किसानों को खरीद में कोई परेशानी नहीं आने देंगे। जिस किसान की सरसों वेरिफाई होगी तुरंत गेट पास काट कर सरसों की खरीद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed