सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No check on open dumping of garbage in Samalkha; Municipal Council's orders prove ineffective.

Panipat News: समालखा में खुले में कूड़ा फेंकने पर नहीं लग रहा लगाम, नगर परिषद के आदेश बेअसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
No check on open dumping of garbage in Samalkha; Municipal Council's orders prove ineffective.
समालखा की गलियों में लगे गंदगी के ढेर।
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद द्वारा खुले में कूड़ा डालने पर रोक लगाने के लिए कई बार मुनादी कर सख्त चेतावनी दी गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर घरों और दुकानों के बाहर कचरा फेंका जा रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
Trending Videos

चौराहों और बिजली के खंभों के पास कूड़े के ढेर लगने से आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोगों ने अपने घरों के पास ही अस्थायी डंपिंग पॉइंट बना लिए हैं। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गलियों में कूड़ा एकत्र करने पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग प्लास्टिक थैलियों में कचरा भरकर सड़कों पर फेंक देते हैं। इस कारण आवारा कुत्ते कचरे को फैलाकर गंदगी और बढ़ा देते हैं। समाज सेवा समिति रोड सहित कई क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय निवासियों कपिल जांगड़ा, नरेश, अनिल, राजेश व रविंदर ने बताया कि समझाने पर भी लोग नहीं मानते और विवाद करने लगते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर शहर को स्वच्छ बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed