फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NV Archery Academy's impressive performance in SGFI District Archery Competition

Panipat News: एसजीएफआई जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में एनवी आर्चरी एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
NV Archery Academy's impressive performance in SGFI District Archery Competition
तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संस्थान - फोटो : samvad
एसजीएफआई जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में एनवी आर्चरी एकेडमी का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय विद्यालय खेलों में करेंगे पानीपत का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अंसल स्थित एनवी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने वीरवार को आयोजित एसजीएफआई जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के इंडियन, कंपाउंड और रिकर्व वर्गों में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय विद्यालय खेलों में पानीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान डीपीई राजेश कुमार, सुमित सरोहा, तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ, साहिल गुलिया, दीपक तथा अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल संचालन में माउंट आबू स्कूल की कोऑर्डिनेटर रिया जसूजा का विशेष सहयोग रहा। अंडर-17 लड़कों के इंडियन राउंड में शैलेश्वर, निकुंज, एकलव्य और कृतिनय का चयन हुआ, जबकि कंपाउंड राउंड में प्रियांशु, वंश, प्रिक्षित और हार्दिक ने स्थान बनाया। रिकर्व राउंड में आयुष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कियों के इंडियन राउंड में तेजल, यशवी, आकांक्षा, सानायरा और किरण ने जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 लड़कों के इंडियन राउंड में चिराग, यश, पारस और आदित्य विजेता रहे। रिकर्व राउंड में हरित, सक्षम, वत्सल और विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
अंडर-17 वर्ग में इंडियन राउंड में निहार, गुरप्रीत, देव कुमार और देवांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कंपाउंड राउंड में आर्यन और हर्षित शर्मा विजेता रहे, जबकि रिकर्व राउंड में राहुल गुप्ता ने अपना स्थान बनाया। अंडर-17 लड़कियों के इंडियन राउंड में तेजल, यशवी, आकांक्षा, सानायरा और किरण ने जीत दर्ज की।

अंडर-19 लड़कों के इंडियन राउंड में निहार, गुरप्रताप, देव कुमार और देवांश का चयन हुआ। कंपाउंड राउंड में आर्यन और हर्षित शर्मा ने जीत दर्ज की, जबकि रिकर्व राउंड में राहुल गुप्ता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed