{"_id":"6a08cd8de8081c75150c9ed3","slug":"online-registration-for-admission-in-graduation-will-be-done-till-31st-panipat-news-c-244-1-sknl1016-157314-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्नातक में दाखिले के लिए 31 तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्नातक में दाखिले के लिए 31 तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 17 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है। हालांकि शुरुआत में 12वीं कक्षा का परिणाम जारी न होने से कोई आवेदन नहीं हुए लेकिन सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी। जिले के 14 प्रमुख कॉलेजों ने कुल 11,130 सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। छात्र 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
कॉलेजों में बीए कोर्स सबसे अधिक लोकप्रिय बना हुआ है, जिसमें 4,750 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके बाद बीकॉम में 2,640 और बीएससी में 1,880 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बीबीए और बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। कॉलेजों में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
दाखिला शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 से 15 जून तक फीस जमा करानी होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची और फिजिकल काउंसलिंग के जरिए बची सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
-- नए कोर्स शुरू करने के लिए भेजा प्रस्ताव
इस वर्ष कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने की भी तैयारी है। एआई आधारित विषयों के साथ-साथ फ्रेंच और जर्मन जैसी विदेशी भाषाओं को भी पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलना अभी बाकी है। हालांकि आईबी कॉलेज में मास कम्यूनिकेशन पाठ्यक्रम की शुरूआत की गई है।
दाखिला शेड्यूल-
ऑनलाइन पंजीकरण : 07 मई – 31 मई
फॉर्म जमा : 07 मई – 01 जून
दस्तावेजों का सत्यापन : 09 मई – 06 जून
पहला चरण :
10-11 जून : मेरिट लिस्ट
12-15 जून : फीस जमा
दूसरा चरण :
16-17 जून : मेरिट लिस्ट
18-22 जून : फीस जमा
तीसरा चरण :
24 जून से : फिजिकल काउंसलिंग
26 जून – 10 जुलाई : विलंब शुल्क के साथ प्रवेश
-- जरूरी दस्तावेज
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को सत्यापित परिवार पहचानपत्र, आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं। आरक्षित वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाणपत्र व हरियाणा रिहायशी प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है। वहीं, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
-- कॉलेज अनुसार कोर्स व सीटों का विवरण
कॉलेज कोर्स सीटें
आर्य कॉलेज -13 -2490
एसडी कॉलेज -09 -1870
आईबी कॉलेज -08 -1440
आर्य आदर्श गर्ल्स कॉलेज -06 - 920
चौ. देवीलाल गर्ल्स कॉलेज सिवाह 02- 240
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय 07 -780
राजकीय कन्या महाविद्यालय मतलौडा 04 -560
राजकीय महाविद्यालय इसराना 03 -400
राजकीय महाविद्यालय बापौली 03 -360
गांधी आदर्श कॉलेज समालखा 02 -400
वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा 02 -440
पाइट कॉलेज समालखा 06 -340
गीता डिग्री कॉलेज शेरा 05 -470
गुरु ब्रह्मानंद गर्ल्स कॉलेज कुराना-- 420
कुल सीटें - 11130
नोट- उपरोक्त आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा अनुसार है।
महाविद्यालयों ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अनुमानित शेड्यूल जारी किया जा चुका है। विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।- पंकज चौधरी, एडमिशन नोडल अधिकारी, आर्य कॉलेज पानीपत

गुरु ब्रह्मानंद गर्ल्स कॉलेज कुराना