{"_id":"6a6e6c6414ad43e996084334","slug":"orders-issued-to-fill-potholes-on-the-panipat-jind-state-highway-within-two-days-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161679-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत-जींद स्टेट हाईवे के दो दिन में गड्ढे भरने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत-जींद स्टेट हाईवे के दो दिन में गड्ढे भरने के आदेश
Sun, 02 Aug 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
पानीपत-जींद रोड पर दिल्ली नहर के नजदीक सड़क का मुआयना करते डीसी और एसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर बाद जाटल रोड स्थित देशवाल चौक से पानीपत-जींद स्टेट हाईवे का नारा गांव तक मौका मुआयना किया। अधिकारियों सुरक्षा व सड़क व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कमियां दूर करने निर्देश दिए। उन्होंने दो दिनों में पानीपत-जींद स्टेट हाईवे व असंध मार्ग के सभी गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ढिलाई बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ियों की सड़कों पर गड्ढों की परेशानी से संबंधित खबर को 29 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सड़क की वर्तमान स्थिति, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दूसरे दिन असंध मार्ग के नारा नाके तक पुनः निरीक्षण किया जाएगा और कोई कमी मिलने पर जवाबदेही तय होगी। इस अवसर पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार व डीएसपी यातायात सुरेश सैनी मौजूद रहे।
अस्थायी रास्ते बंद किए जाएंगे
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए देशवाल चौक से असंध मार्ग के बीच पड़ने वाले कच्चे रास्तों को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही असंध मार्ग के किनारे नीचे तक फैली पेड़ों की शाखाओं की तत्काल छंटाई कराने के निर्देश दिए। इससे बड़े वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और पुलिस बल सतर्कता के साथ तैनात रहेगा। संवाद