फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat block dominates in gymnastics; Israna tops in kabaddi.

Panipat News: जिमनास्टिक में पानीपत ब्लॉक का दबदबा, कबड्डी में इसराना अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Panipat block dominates in gymnastics; Israna tops in kabaddi.
जीत के लिए ऊंची कूद, जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। 59वीं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिमनास्टिक में पानीपत ब्लॉक का दबदबा देखने को मिला। जीजीएसएसएस पीएमश्री मॉडल टाउन की छात्राओं ने अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर बुआना लाखू में कुश्ती और सर छोटूराम पब्लिक स्कूल विकास नगर एनएफएल में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। लड़कों के कबड्डी अंडर-19 और अंडर-17 दोनों आयु वर्ग में इसराना ब्लॉक की टीम ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, अति विशिष्ट अतिथि करण सिंह पूनिया और विशिष्ट अतिथि रविंद्र अंतिल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एईओ रविंद्र अंतिल ने कहा कि पानीपत के खिलाड़ी हर खेल में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे, जबकि एईईओ करण सिंह पूनिया ने पहलवानों को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता अध्यक्ष व खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने विभिन्न खेल स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कबड्डी के प्रभारी सतेंद्र मलिक ने बताया कि पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। शिवाजी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। डीपीई राजेश जागलान ने बताया कि बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे, जबकि डीपीई अनिल व कोच विक्रम नेहरा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता भी रोमांचक दौर में पहुंच गई है।
जिला प्रेस सचिव डीपी दिव्य राणा ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।
प्रतियोगिता में बिजेंद्र पुनिया, सुनील मलिक, संदीप भारद्वाज, एथलेटिक्स इंचार्ज नरेश रावल व रणवीर, कुश्ती इंचार्ज संदीप, जिमनास्टिक पीटीआई संजय व रितु, प्रतियोगिता सचिव प्रदीप कादियान सहित राजेंद्र, राकेश कादियान, बलराज, जितेंद्र जागलान, वीरेंद्र राठी, सुक्रमपाल, रश्मि, सुदेश, सोनिया का भी विशेष सहयोग रहा।


तीसरे दिन के प्रमुख परिणाम-

जिमनास्टिक
जिमनास्टिक में पानीपत ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा। जीजीएसएसएस पीएमश्री मॉडल टाउन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में ज्योति, प्राची और निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-17 वर्ग में आइना प्रथम रही।


कबड्डी लड़के
वर्ग प्रथम द्वितीय
अंडर-19 इसराना पानीपत
अंडर-17 इसराना मतलौडा


टेबल टेनिस (बालिका वर्ग):
अंडर-14
स्थान स्कूल
प्रथम डीपीएस रिफाइनरी।
द्वितीय दयाल सिंह पब्लिक स्कूल।
तृतीय एसडीवीएम सिटी।

अंडर-17
स्थान स्कूल
प्रथम बाल विकास स्कूल।
द्वितीय एसडीवीएम सिटी।
तृतीय डीएवी थर्मल।

अंडर-19
स्थान स्कूल
प्रथम एसडीवीएम सिटी।
द्वितीय सेंट मैरी स्कूल।
तृतीय दयाल सिंह पब्लिक स्कूल।

जीत के लिए ऊंची कूद, जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

जीत के लिए ऊंची कूद, जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Archive

जीत के लिए ऊंची कूद, जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

जीत के लिए ऊंची कूद, जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed