सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People from all over the country and abroad gathered to celebrate Baisakhi at Dera Baba Jodh Sachiyar.

Panipat News: देश-विदेश से उमड़ी संगत, डेरा बाबा जोध सचियार में बैसाखी की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
People from all over the country and abroad gathered to celebrate Baisakhi at Dera Baba Jodh Sachiyar.
डेरा बाबा जोध सचियार में अरदास करते संगत। स्रोत : गुरुद्वारा
विज्ञापन
पानीपत। डेरा बाबा जोध सचियार में मंगलवार को तीन दिवसीय सालाना सत्संग समागम और बैसाखी पर्व का शुभारंभ हुआ। इसमें देश-विदेश से संगत पहुंची। समागम में हजूरी रागी भाई कंवलजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा और दिल्ली से भाई परमजीत सिंह खालसा ने शाम सात से रात 10:30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया। इसमें संगत ने भक्ति रस में डूबकर गुरु महिमा का गुणगान किया।
Trending Videos


कमेटी के प्रधान सेवादार एवं हांसी के विधायक विनोद भयाना ने बताया कि इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह के समय पंच प्यारों, पांच श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को खालसा पंथ की रक्षा के लिए समर्पित किया। तभी से बैसाखी का पर्व विशेष आस्था के साथ मनाया जाता है। समागम में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में संगत पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। मंगलवार को अखंड पाठों के भोग की शृंखला में 200 से अधिक अखंड पाठ सम्पन्न हुए। परमजीत सिंह खालसा ने कहा कि पंच प्यारों द्वारा दिए गए बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए और धर्म व समाज की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। डेरा कमेटी द्वारा लंगर, सुरक्षा और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था की गई है। रात के समय डेरा परिसर की भव्य लाइटिंग श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। इस अवसर पर सरपरस्त भाई अजित भयाना, अरविंद भयाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
आज कथा व कीर्तन और कल लगेगा अखंड पाठ साहिब का भोग
15 अप्रैल बुधवार को शाम सात से रात 12 बजे तक कथा व कीर्तन किया जाएगा। इसमें हजूरी रागी भाई कंवलजीत सिंह और उनके साथी, इकनूर सिंह चावला, पानीपत से सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी, हरिद्वार से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शिरोमणी साध्वी माता करुणागिरी, आसन कलां से भाई सतनाम सिंह मनमोहन सिंह जोधका और दिल्ली से साहिब परमजीत सिंह खालसा शामिल होंगे और संगत को कथा व कीर्तन दरबार करके निहाल करेंगे। 16 को सुबह 11 से दोपहर बाद डेढ़ बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। बैसाखी पर अखंड पाठ साहिब का भोग 16 अप्रैल को डाला जाएगा। समागम के दौरान कवि दरबार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed