सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations to increase collector rate by 10 to 20 percent, SDM will assess

Panipat News: कलेक्टर रेट 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी, एसडीएम करेंगे आकलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations to increase collector rate by 10 to 20 percent, SDM will assess
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में नए कलेक्टर रेट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं। जीटी रोड टोल प्लाजा के नजदीक आर जोन और प्राइवेट कंपनियों में रेट 20 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। बाकी शहर में 10 प्रतिशत रखा जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में पांच प्रतिशत तक रेट बढ़ाए जा सकते हैं। समालखा के साथ इसराना व मतलौडा में एचएसवीपी के सेक्टर प्रस्तावित होने पर इस बार रेट कुछ ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं।
Trending Videos

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए शुक्रवार को कॉन्फेंस हाल में एसडीएम और राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इसमें प्रत्येक तहसील के नए कलेक्टर रेट पर विस्तार से चर्चा की। राजस्व अधिकारियों ने ज्यादा खरीद फरोख्त के क्षेत्रों की रिपोर्ट रखी। अधिकारियों ने कहा कि इन क्षेत्रों में रेट बढ़ाने की गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि कलेक्टर रेट तय करते समय संतुलन बनाए रखना जरूरी है। इससे आम जनता और प्रशासन दोनों के हितों का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें और उसी के आधार पर रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। कलेक्टर रेट का निर्धारण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की असंतुलन की स्थिति उत्पन्न न हो। स्थानीय परिस्थितियों, बाजार दरों और विकास की स्थिति को ध्यान में रखकर रिपोर्ट दी जाएं। इसमें पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र का गहन आकलन करें। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीआरओ कनब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, कैलाश व नरेंद्र दलाल मौजूद रहे।

बॉक्स
रजिस्ट्री कराने के लिए बढ़ने लगी संख्या
नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल को लागू किए जा सकते हैं। ऐसे में तहसील में रजिस्ट्री कराने की मांग बढ़ गई है। लोग ऑनलाइन आवेदन करने के बाद साथ के साथ टोकन लेने लग रहे हैं। इससे तहसील में सुबह से शाम तक रजिस्ट्री खिड़की पर लोगों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article