सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain and hailstorm caused up to two percent damage to the early mustard crop.

Panipat News: बारिश के साथ ओलावृष्टि से सरसों की अगेती फसल में दो प्रतिशत तक नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm caused up to two percent damage to the early mustard crop.
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार रात करीब 10 बजे तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे सरसों की अगेती फसल को दो प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। साथ ही तेज आंधी व बारिश में गेहूं की फसल बिछ गई।
Trending Videos

आंधी के चलते करीब 50 खंभे गिर हैं। बीबीएमबी से 132केवी गोहाना रोड की सप्लाई बंद हो गई। इससे आधे शहर में करीब डेढ़ घंटे ब्लैक आउट रहा। बारिश व ओलावृष्टि के बाद अधिकतम तापमान में आठ और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को फिर से बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रविवार को तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रात करीब 10 बजे शुरू ओलावृष्टि आधे घंटे तक चली। रविवार को सबसे अधिक बापौली में छह एमएम बारिश दर्ज की। मतलौडा में पांच, पानीपत में चार और इसराना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। ओलावृष्टि से तापमान में कमी आई है।
अधिकतम तापमान आठ डिग्री कम होकर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ हे। वीरवार को फिर से तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
किसान बोले फसल पर संकट : जाटल गांव के हरदीप ने बताया कि सरसों की अगेती फसल पक कर तैयार है। रविवार रात को ओलावृष्टि से फसल कुछ झड़ गई है। इसमें दो से तीन प्रतिशत तक नुकसान है। गेहूं की फसल बिछ गई है। बारिश होने पर गेहूं में भी नुकसान हो सकता है। इस समय फसल के लिए सामान्य मौसम होना चाहिए। मनाना गांव के संदीप ने बताया कि गेहूं की फसल बिछी हुई है। अब खेत में मन भी नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed