सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Remembering the sacrifices of Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev

Panipat News: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifices of Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev
विज्ञापन
पानीपत। शहीदी दिवस पर सोमवार को शहर समेत जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दाैरान उनके विचार और देशभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया गया
Trending Videos


असंध रोड रामलाल चौक के नजदीक स्थित भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा स्थल पर लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज ने लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा, पार्षद अनिल मदान ,वीरेंद्र तनेजा, कमल अरोड़ा, दीपेश रहेजा, अक्षय बठला, विशाल कश्यप, अक्षय मिगलानी व मुकेश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिदान को किया नमन
पानीपत। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह और जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने की। उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उनके बलिदान को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर जिला महासचिव राजकुमार पाहवा, चन्नी खुराना, उप प्रधान संजय गर्ग, कुलदीप पूनिया, गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरव अरोड़ा, महासचिव सुप्रिया रत्तन, बलविंदर माटा, पंकज प्रजापत, धर्मेंद्र बजाज, सोहन लाल शर्मा, अनुभव मित्तल, जेपी गौड़, इस्लाम अंसारी, विकास जैन, राम लाल हैप्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed