सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Retired roadways employee duped of Rs 8 lakh

Panipat News: सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी से ठगे आठ लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Retired roadways employee duped of Rs 8 lakh
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी को झांसे में लेकर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भतीजे का दोस्त बनकर फोन कर उन्हें झांसे में लिया और उनके खाते में 26.15 लाख रुपये जमा कराने की बात कही। कुछ देर बाद आठ लाख रुपये वापस अपने खाते में जमा करा लिए। जब उन्होंने बैंक पहुंचकर जांच की तो पता चला कि उनके खाते में ऑस्ट्रेलिया से कोई रुपया जमा नहीं हुआ।
Trending Videos

रोडवेज निगम से सेवानिवृत कर्मचारी ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि आठ मई को उनके पास एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल की। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से आपके भतीजे का दोस्त बोल रहा है। उसकी पत्नी बीमार है और उसे कुछ रुपये भेजने हैं। व्यक्ति ने कहा कि उसने 26.15 लाख रुपये उनके खाते में जमा कर दिए और वह भारत आकर वापस ले लेगा, साथ ही कहा कि ये 26 लाख रुपये उनके खाते में अगले दिन में दिखाई देंगे। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके खाते में जो 26 लाख रुपये जमा किए हैं उनमें से आठ लाख रुपये अभी वापस कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी रुपये वापस भारत आकर ले लेंगे। ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक का एक खाता नंबर भी दिया, जिस पर उन्होंने जीटी रोड पर पहुंचकर अपने खाते से आठ लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए खाते में जमा करा दिए। अगले दिन उसने बैंक में जाकर पता किया तो उनके खाते में ऑस्ट्रेलिया से कोई रकम जमा नहीं हुई। जिस पर उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ और तुरंत ही इसकी शिकायत 1930 नंबर पर की, इसके बाद साइबर क्राइम थाने में पहुंचकर भी शिकायत दी। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खातों की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed