{"_id":"6a1363ac75027db420075dc4","slug":"the-prices-of-green-vegetables-fell-by-up-to-40-percent-in-summer-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157830-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मियों में 40 फीसदी तक गिरे हरी सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मियों में 40 फीसदी तक गिरे हरी सब्जियों के दाम
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। जिले में इस बार सब्जियों की बंपर पैदावार और लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण सब्जियों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले करीब 20 दिनों में कई हरी सब्जियों के भाव 40 फीसदी तक कम हो गए हैं। जहां एक ओर सस्ती सब्जियों से आमजन और गृहिणियों को राहत मिली है, वहीं किसानों को अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिलने से चिंता सताने लगी है।
सब्जी मंडी के व्यापारियों और विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ती गर्मी में सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं ऐसे में किसान जल्द से जल्द फसल मंडियों में पहुंचा रहे हैं, जिससे आवक बढ़ गई है और कीमतें नीचे आ गई हैं। इस समय टमाटर 10 से 15 रुपये किलो, जबकि भिंडी, तोरी, घीया, टिंडा और शिमला मिर्च 15 से 20 रुपये किलो तक बिक रही है। सब्जी विक्रेता जोगिंदर सिंह, रोहतास, सुरेश पाटिल, जय भगवान और रामेश्वर ने बताया कि मई के पहले सप्ताह तक सब्जियों के भाव ऊंचे थे लेकिन तापमान बढ़ने के साथ कीमतों में लगातार गिरावट आई है। गर्मी के कारण तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी की मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग द्वारा मानसून में देरी की संभावना जताए जाने के बाद इनकी मांग आगे और बढ़ने की उम्मीद है।
सब्जी मंडी यूनियन से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि धान की बिजाई से पहले किसान बड़े स्तर पर सब्जियों की खेती करते हैं। अधिक आवक के कारण दाम कम हुए हैं। उनका मानना है कि बारिश शुरू होने के बाद कीमतें फिर सामान्य हो सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos