{"_id":"6adcb497b336988ff107ba5d","slug":"rural-sanitation-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166537-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समझौतों को लागू कराने की मांग को लेकर 30 को पंचायत मंत्री आवास पर चेतावनी प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समझौतों को लागू कराने की मांग को लेकर 30 को पंचायत मंत्री आवास पर चेतावनी प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
-सीटू कार्यालय में हुई बैठक में यूनियन नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा और सीटू के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी मुखर होने लगे हैं। मांगों को लेकर 30 अक्तूबर को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा आवास पर प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी चेतावनी प्रदर्शन करेंगे और अपने आंदोलन को तेज करेंगे। यह निर्णय शनिवार को पानीपत स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुल्तान ने की।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के महासचिव एवं सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि 29 मई को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में यूनियन के साथ लंबी वार्ता हुई थी। इसमें सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे थे। उस दौरान 18 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी और एक माह के भीतर पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी बीमा कवरेज, सेवानिवृत्ति लाभ (तीन लाख रुपये) और अनाज के लिए 24 हजार रुपये सालाना अग्रिम देने संबंधी पत्र जारी नहीं किए गए।
उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के आदेश के बावजूद निचले स्तर के अधिकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। बैठक में जिला प्रधान सुल्तान, गुलाब, सुनील दत्त और जयभगवान ने भी अपनी बात रखी।