{"_id":"69b9f2f82da1358a11017e27","slug":"sarsanghchalak-dr-mohan-bhagwat-held-a-meeting-with-district-and-provincial-functionaries-and-campaigners-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153939-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जिला और प्रांत कार्यवाह व प्रचारकों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जिला और प्रांत कार्यवाह व प्रचारकों के साथ की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार शाम को प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार गोयल के सेक्टर-24 स्थित आवास पर प्रांत व जिला के संघ के प्रांत व जिला कार्यवाह के साथ प्रचारकों के साथ बैठक की। उन्होंने बंद कमरे में खाने की टेबल पर करीब सवा घंटे संघ की गतिविधियों व राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। वे राजेश कुमार गोयल के आवास पर चौथी बार आए हैं।
सरसंघचालक के रूप में पहली बार आना हुआ। इससे पहले तीन बार अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आए थे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सायं 6:44 बजे प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार गोयल के सेक्टर-24 स्थित आवास पर पहुंचे। वे यहां 8:05 बजे तक रहे। राजेश कुमार गोयल और संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने राजेश कुमार गोयल के परिजनों से मुलाकात की और खाना खाया। सरसंघचालक ने इसके बाद संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रांत प्रचारक सुरेंद्र पाल, सह प्रांत कार्यवाह डाॅ. प्रीतम सिंह, वह विभाग संघचालक सुशील गौड़, जिला संघचालक अनूप और प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार गोयल रहे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने प्रदेश में संघ की गतिविधियों व कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद आगामी वर्ष के कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए मैदान पर काम करना जरूरी है। संघ की शाखाओं का विस्तार करने के साथ युवाओं को जोड़ा जाए। सामाजिक जागृति के लिए समाज में लगातार संपर्क बनाकर रखें।
क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक की
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र में क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक की। इसमें प्रचारकों के पिछले कार्यों की समीक्षा की और आगामी वर्ष और बेहतर काम करने के बारे में निर्देशित किया। डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि प्रचारक समाज से जुड़े होते हैं। उनको समाज में हर घटना और मामले की बारीकी से जानकारी होती है। समाज को तोड़ने वाली ताकतों पर नजर रखना जरूरी है। इसके साथ समाज को जोड़ना बड़ी जिम्मेदारी है। वे इसके लिए लगातार काम करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक पट्टीकल्याणा के माधव सृष्टि केंद्र पर हुई है। सरसंघचालक 10 मार्च को माधव सृष्टि केंद्र पहुंच गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत देशभर से करीब 1487 प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए थे। तीन दिवसीय वार्षिक बैठक के बाद आंतरिक बैठक चल रही है। सरसंघचालक की मंगलवार को अंतिम बैठक रही।
Trending Videos