सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scooty rider dies after being hit by a car

Panipat News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by a car
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड पर निंबरी गांव के पास शनिवार शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक श्रीकांत (27) की मौत हो गई। श्रीकांत की बबैल रोड पर बुद्धिराजा चौक पर हलवाई की दुकान करते थे। शनिवार शाम को दुकान से घर लौटते समय करीब पांच बजे हादसा हुआ। पुलिस ने श्रीकांत के चाचा भूप सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

निंबरी गांव के भूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बबैल रोड पर बुद्धिराजा चौक पर मोबाइल रिपेयर की दुकान करते हैं। उन्हीं के पास उनके भतीजे श्रीकांंत की हलवाई की दुकान है। शनिवार शाम को वह गांव के लिए निकले थे। श्रीकांत अपनी स्कूटी पर सवार था। जैसे ही वह निंबरी गांव के पास सनौली रोड पर एक साबुन फैक्टरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे श्रीकांत गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को एक निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। भूप सिंह की शिकायत पर थाना चांदनीबाग पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed