सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students' tablets must be submitted to schools by March 25.

Panipat News: स्कूलों में 25 मार्च तक जमा कराने होंगे छात्रों के टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Students' tablets must be submitted to schools by March 25.
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्ति से पहले ही अपने टैब स्कूल में जमा कराने होंगे। विभाग ने 25 मार्च तक टैब जमा कराने के निर्देश दिए हैं, जबकि एक अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होंगी।
Trending Videos

सरकारी उच्च विद्यालयों के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अपने टैबलेट वापस करने होंगे, इसके अलावा यदि 9वीं या 11वीं कक्षा का कोई विद्यार्थी किसी कारणवश स्कूल छोड़ रहा है, तो उसे भी टैब जमा कराना अनिवार्य होगा। स्कूल मुखिया स्वयं विद्यार्थियों व अभिभावकों को फोन कर टैब जमा कराने के लिए सूचित करेंगे, ताकि तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कुल 24,152 विद्यार्थियों के पास टैबलेट हैं। विभाग ने खंडवार सूची जारी कर स्कूलों को जिम्मेदारी सौंपी है कि सभी डिवाइस सुरक्षित रूप से वापस लिए जाएं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टैबलेट सरकार की महत्वाकांक्षी डिजिटल शिक्षा योजना के तहत वितरित किए गए थे, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन सामग्री और ई-लर्निंग से जोड़ना था।
परीक्षा के बाद डिवाइस को अगले सत्र के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। स्कूल स्तर पर टैब की जांच, रिकॉर्ड मिलान और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलेगी। यदि कोई विद्यार्थी टैब जमा नहीं करता है, तो संबंधित स्कूल प्रशासन अभिभावकों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed