{"_id":"699c3a1bf92fa0a5af016ab6","slug":"video-patients-suffer-due-to-shortage-of-doctors-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: चिकित्सकों की कमी से मरीजों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: चिकित्सकों की कमी से मरीजों को हुई परेशानी
जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक न मिलने से मरीज यहां-वहां भटकते नजर आए। अस्पताल में सोमवार को मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही वहीं आर्थोपेडिक्स के ओटी और जरनल सर्जन के बार-बार उठकर जाने और फिजिशियन का टी ब्रेक करीब 15 मिनट रहने से मरीजों को परेशानी हुई। आर्थोपेडिक्स और जरनल सर्जन की ओपीडी में इंटर्न ने मरीजों को जांचा फिर वे भी दोपहर एक बजे के बाद सीट पर नहीं मिले।
जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ रहती है लेकिन वहीं सोमवार को अस्पताल में मरीजों को चिकित्सक न मिलने से यहां-वहां भटकना पड़ा। सोमवार को ओपीडी करीब 1700 रही इनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी नहीं हुई क्योंकि चर्म रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मंगलवार और शनिवार को बैठते हैं वहीं मनोरोग विशेषज्ञ मंगलवार और वीरवार को बैठते हैं और नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. शालिनी प्रशिक्षण पर हैं दूसरे डॉ. केतन भारद्वाज की ड्यूटी रिफाइनरी में लगे शिविर में होने से उनकी ओपीडी बंद रही। वहीं दोपहर एक बजे फिजिशियन डॉ. जैसमीन के वार्ड में मरीजों की जांच करने के लिए जाने के बाद डॉ. सुनील और इंटर्न का टी ब्रेक करीब 15 मिनट तक रहा। इससे मरीजों को परेशानी हुई। जरनल सर्जन और आर्थोपेडिक्स न मिलने से भी मरीजों को कई-कई घंटे बैठना पड़ा उसके बाद भी करीब 50 मरीजों को बिना दवा के ही लौटना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।