सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sudhanshu Maharaj will delight the Sangat from April 2 to 5

Panipat News: सुधांशु महाराज दो से पांच अप्रैल तक संगत को करेंगे निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Sudhanshu Maharaj will delight the Sangat from April 2 to 5
विज्ञापन
पानीपत। सुधांशु महाराज तीन साल बाद पानीपत में आएंगे। विश्व जागृति मिशन द्वारा मॉडल टाउन के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित सत्संग में दो से पांच अप्रैल तक सुधांशु महाराज संगत को निहाल करेंगे। मिशन द्वारा चार दिवसीय सत्संग सनातन धर्म संस्कृति जागरण अभियान के तहत किया जाएगा। इसमें पानीपत समेत प्रदेशभर से अनुयायी शामिल होंगे। विश्व जागृति मिशन ने इसकी तैयारियों के लिए शनिवार को माॅडल टाउन स्थित एक होटल में बैठक की। इसमें सत्संग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
Trending Videos

पहले दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी और संत सम्मेलन के साथ मंत्र दीक्षा भी दी जाएगी। मिशन ने अगले कुंभ तक देश में 10 गुरुकुल और 108 बाल संस्कार केंद्रों की स्थापना की जाएंगी। सुधांशु महाराज इसकी घोषणा करेंगे। इनके साथ डाॅ. अर्चिका दीदी का भी सानिध्य मिलेगा। मिशन के जिला प्रधान डाॅ. जगजीत आहूजा ने बताया कि सनातन धर्म संस्कृति जागरण अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यक्रम दो से पांच अप्रैल तक किया जाएगा। सत्संग के दौरान तीन और चार अप्रैल को सुबह नौ से 11 बजे तक बच्चों के लिए विशेष सत्र किए जाएंगे। चार अप्रैल को संत सम्मेलन में देशभर के विभिन्न संत हिस्सा लेंगे। पांच को गुरुमंत्र दीक्षा का कार्यक्रम किया जाएगा। दो अप्रैल को असंध रोड रामलाल चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 108 महिलाएं मंगल कलश धारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा 10 गुरुकुल बनाए जाएंगे। इनमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा, रहन-सहन के साथ छात्रवृति दी जाएगी। 29 मार्च को शिवाजी स्टेडियम में भूमि पूजन सुबह नौ बजे किया जाएगा। सत्संग में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पंचायत विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, विधायक मनमोहन भडाना, मेयर कोमल सैनी अनेक राजनेता आएंगे। संत सम्मेलन में आचार्य बालकृष्ण महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्ण महाराज, धर्मदेव महाराज, स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संरक्षक रामनारायण रावल, पुरुषोत्तम शर्मा, कार्यकारी प्रधान यशपाल चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान इंद्र चुघ, महामंत्री गिरीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश सेठी, संगठन मंत्री रमेश आर्य व प्रचार मंत्री भीम डुडेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed