सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The association came out in support of the nursing officers and observed a two-hour pen-down strike today.

Panipat News: नर्सिंग अधिकारियों के समर्थन में उतरी एसोसिएशन, आज दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The association came out in support of the nursing officers and observed a two-hour pen-down strike today.
सीएमओ डॉ. विजय मलिक को ज्ञापन सौंपते नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान सुमन पौरिया व अन्य। स्रोत : एसो
विज्ञापन
पानीपत। नर्सिंग एसोसिएशन ने कुरुक्षेत्र जिला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया के खिलाफ नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने विरोध में मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल का एलान किया है।

इस संबंध में सोमवार को एसोसिएशन ने सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष सुमन पौरिया, महासचिव टिंकू, उपाध्यक्ष निकिता वर्मा और संयुक्त सचिव अनीता बूरा ने बताया कि रविवार को कुरुक्षेत्र जिला नागरिक अस्पताल में एक दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान रेणू भाटिया ने नर्सिंग अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन पर आरोपी चिकित्सक का साथ देने जैसे आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित नर्सिंग अधिकारी की ड्यूटी इंडोर वार्ड में होती है, जबकि महिला मरीज की जांच के दौरान महिला सहयोगी को बुलाने की जिम्मेदारी चिकित्सक की होती है। ऐसे में नर्सिंग अधिकारी को दोषी ठहराना उचित नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने कहा कि आरोपी चिकित्सक पर पहले भी आपराधिक मामलों के आरोप लग चुके हैं और उसे दोबारा सेवा में शामिल करने का निर्णय संबंधित प्राधिकरण का था। इसमें नर्सिंग अधिकारी की कोई भूमिका नहीं है। एसोसिएशन ने रेणू भाटिया से पूरे नर्सिंग कैडर से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

विरोध स्वरूप मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे तक नर्सिंग स्टाफ पेन डाउन हड़ताल पर रहेगा। इस अवसर पर डिंपल भाटिया, सुनीता कश्यप, नीलम कटारिया, सोनम चहल, अजय, सोमवीर, हेमा और रेनू जागलान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed