सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation has one pink toilet in 46 markets of the city, and the market is taking care of it too.

Panipat News: निगम का शहर के 46 बाजार में एक पिंक शौचालय, उसकी भी बाजार कर रहा देखभाल

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The corporation has one pink toilet in 46 markets of the city, and the market is taking care of it too.
पालिका बाजार स्थित महिला शौचालय। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम शहर में महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय और इनकी देखभाल के लिए उदासीन बना हुआ है। निगम का 46 बाजार में एक पिंक शौचालय है। निगम धरातल पर उसकी भी देखभाल नहीं कर रहा है। यह भी बाजार एसोसिएशन संभाल रही हैं, इसके अलावा पांच अन्य जगह पर शौचालय बनाए गए हैं। स्थानीय बाजार एसोसिएशन ही इनको संभाल रही है।
Trending Videos

नगर निगम ने करीब दो साल पहले तत्कालीन मेयर अवनीत कौर के कार्यकाल में पालिका बाजार में पिंक शौचालय बनाया था। उस समय शौचालय के लिए निगम ने बड़े-बड़े दावे किए थे। इसके बाद शौचालय देखभाल के लिए स्थानीय बाजार एसोसिएशन को दिया। अब बाजार एसोसिएशन इसका रखरखाव कर रही है। एसोसिएशन सुविधा जुटाने के साथ मरम्मत भी कराती है। निगम ने पिछले दिनों रेडक्रॉस के नजदीक दूसरा शौचालय बनाया है। यह भी स्थानीय बाजार एसोसिएशन को दिया गया है, ऐसे में बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में आई बिमला और आरती ने बताया कि बाजार में शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में सामान्य शौचालयों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां हैं बाजार
इंसार बाजार, महाजन वाली गली, रोशन महल, अमर भवन व रेडक्रॉस के नजदीक शौचालय बनाए गए हैं। इन सबकी स्थानीय बाजार एसोसिएशन देखभाल करती है। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिखा ने बताया कि पालिका बाजार स्थित पिंक शौचालय को बाजार एसोसिएशन संभालती है। निगम को इसमें अदायगी करनी होती है।

पिंक शौचालय को निगम चला रहा है। बाजार एसोसिएशन का पूरा सहयोग किया जाएगा। महिलाओं के लिए जरूरत अनुसार शौचालय बनाए जाएंगे।
रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।

पालिका बाजार स्थित महिला शौचालय। संवाद

पालिका बाजार स्थित महिला शौचालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed