सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family is adamant on the arrest of the accused in the dowry murder of a newly married woman, and after 30 hours, they returned from the hospital without the body.

Panipat News: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, 30 घंटे बाद बिना शव लिए अस्पताल से लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The family is adamant on the arrest of the accused in the dowry murder of a newly married woman, and after 30 hours, they returned from the hospital without the body.
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-12 में नवविवाहिता मुस्कान (25) दहेज हत्या में मायका पक्ष ने मंगलवार को दिनभर जिला नागरिक अस्पताल में हंगामा किया और हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने पुलिस पर दबाव में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। उनका आरोप है कि आरोपियों में से एक लड़के का मामा पुलिस के बड़े अधिकारी का रीडर है और राजनीतिक दबाव भी है। आक्रोशित परिजनों की अस्पताल में पुलिस के साथ नोकझोंक तक हो गई।डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स और डीएसपी यातायात सुरेश कुमार के कई घंटे के प्रयास के बाद भी परिजनों ने 30 घंटे बाद भी शव लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पति और सास गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।
Trending Videos

नांगलखेड़ी के राजेश ने थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी मुस्कान की शादी 23 जनवरी को सेक्टर-12 के हिमांशु के साथ की थी। उनकी बेटी को शादी के तीन दिन बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में फॉरच्यूनर कार के लिए 25 लाख रुपये मांग रहे थे। दहेज में कार न मिलने पर मुस्कान को प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार को मुस्कान का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति हिमांशु, सास संतरा, ननद श्रुति व हिमांशु के मामा देवेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नांगलखेड़ी और सिवाह दो गांवों के लोग पहुंचे
नांगलखेड़ी और सिवाह के ग्रामीण मंगलवार को सुबह ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। उनके साथ पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू भी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रजामंदी पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिजन फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाना चांदनीबाग प्रभारी संदीप ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने उनकी बात मानने से इन्कार कर दिया और कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते शव नहीं लेंगे।डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स व डीएसपी यातायात सुरेश सैनी जिला नागरिक अस्पताल आए।
उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि इस मामले में पति हिमांशु और सास संतरा को हिरासत में ले लिया है। परिजन इस पर भी संतुष्ट नहीं हुए और शव लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में नहीं लेती तब तक शव नहीं लेंगे। परिजन शाम करीब पांच बजे शव लिए बिना ही गांव लौट गए।

परिजनों ने दी हाईवे जाम करने की चेतावनी
जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस और परिजनों के बीच कई बार बात हुई। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। यही नहीं, परिजनों ने जीटी रोड को जाम करने की भी चेतावनी दी। डीएसपी ने उन्हें समझाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश देने की बात कही। मुस्कान के परिजनों का कहना है कि हिमांशु का मामा हरियाणा पुलिस में एक बड़े अधिकारी का रीडर है। पुलिस इस दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है।

कमरे का पिछला दरवाजा खुला, किसी ने नहीं बताया
मुस्कान के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि जिस कमरे में मुस्कान का शव फंदे पर लटका था। उसका मुख्य दरवाजा बंद था। वे दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि कमरे में एक और दरवाजा है। यह दूसरे कमरे में जाता है। वह दरवाजा खुला हुआ था। कुलदीप ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दूसरे दरवाजे के बारे में उन्हें नहीं बताया और वहीं खड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान के शरीर पर चोट के भी निशान थे।

आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा। मायका पक्ष से बात की जा रही है। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed