{"_id":"6a724be6e32d17d3dc09f308","slug":"the-industrial-city-resounded-with-chants-of-bol-bam-panipat-news-c-18-1-knl1004-963027-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बोल बम से गुंजायमान हुई औद्योगिक नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बोल बम से गुंजायमान हुई औद्योगिक नगरी
Wed, 05 Aug 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ने से औद्योगिक नगरी पानीपत पूरी तरह शिवमय हो गई है। सनौली रोड से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों तक कांवड़ियों के जत्थे लगातार गुजर रहे हैं। कांवड़ सेवा शिविरों में गूंजते भजनों, भक्ति संगीत और शिव स्वरूपों के नृत्य से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
सनौली यमुना घाट पर उमड़े हरियाणा-राजस्थान के शिवभक्त
सनौली। हरियाणा और यूपी सीमा पर स्थित सनौली यमुना घाट पर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की ओर जाने वाले शिवभक्तों के जत्थे भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। शिवभक्त यमुना में पवित्र स्नान कर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। यमुना घाट पर बोल बम, बम-बम भोले के जयकारों की गूंज बनी हुई है। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने घाट पर बैरिकेडिंग कराई है और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पीएसी जवानों के साथ-साथ गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं। संवाद
नेशनल हाईवे 709-एडी पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद : कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुरेश सैनी, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कादियान और सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सनौली यमुना बॉर्डर से छाजपुर कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कादियान ने बताया कि 11 अगस्त को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए सनौली-हरिद्वार नेशनल हाईवे (709-एडी) को भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से आने-जाने वाले सभी भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
तैयारियों का एडीसी-एसपी ने लिया जायजा
पानीपत। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एडीसी अंकित चौकसे और एसपी भूपेंद्र सिंह ने सनौली मार्ग व रोहतक मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सड़क, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। एडीसी ने सभी विभागों को समन्वय से काम करने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा-कांवड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ब्यूरो
कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे रोड से हटाया अतिक्रमण
समालखा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को समालखा रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज सतीश सैनी के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए और दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। दुकानदारों को सामान सड़क और फुटपाथ पर नहीं रखने की चेतावनी दी गई। रेहड़ी संचालकों को एक स्थान पर खड़े होकर जाम की स्थिति पैदा न करने की हिदायत दी गई। वाहन चालकों को भी सड़क किनारे अवैध पार्किंग न करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद