{"_id":"69b5bfdc843f2f19ed02078f","slug":"theft-of-rs-2150-lakh-from-a-drug-dealers-house-solved-within-36-hours-two-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153746-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दवा व्यापारी के घर से 21.50 लाख की चोरी का 36 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दवा व्यापारी के घर से 21.50 लाख की चोरी का 36 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा थाना पुलिस ने गढ़ी छाज्जू गांव में दवा व्यापारी मोहित कुमार के घर से 21.50 लाख रुपये की चोरी की वारदात का 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस शुक्रवार शाम को दो आरोपियों को गढ़ी छाज्जू गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रोहतक के किलोई गांव के दिनेश व महेंद्रगढ़ के डेरोली गांव के नवीन के रूप में हुई है।
दोनों गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करते हैं और पैसों की जरूरत के लिए चोरी की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से चोरी की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। थाना समालखा प्रभारी गुलशन ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों गुरुग्राम में अलग-अलग कंपनी में काम करते है और वहीं किराये पर रहते हैं।
दोनों की करीब आठ साल से दोस्ती है। आरोपी दिनेश को रुपयों की जरूरत थी। आरोपी दिनेश ने यह बात साथी आरोपी नवीन को बताई और दोनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची और 12 मार्च की देर रात एक बाइक पर सवार होकर समालखा पहुंचे। दोनों ने गढ़ी छाज्जू गांव में दवा व्यापारी के घर में नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसते व निकलते दिख रहे हैं। आरोपियों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। पुलिस ने इसमें चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
Trending Videos