{"_id":"69c1b0be74692853800baebe","slug":"third-series-of-vehicle-registration-begins-after-five-months-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154279-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पांच माह बाद वाहनों के पंजीकरण की तीसरी सीरीज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पांच माह बाद वाहनों के पंजीकरण की तीसरी सीरीज शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी में गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग दोपहिया या दूसरी गाड़ी लगातार खरीद रहे हैं। पानीपत सब डिवीजन में दिवाली के पांच माह बाद वाहन पंजीकरण के लिए तीसरी सीरीज शुरू की गई है। अब एचआर-06-बीपी सीरीज शुरू की है। परिवहन विभाग ने नई सीरिज मंजूर होने के बाद वीआईपी नंबरों की बोली भी लगाई है। इसमें जोड़े के नंबरों की बोली सबसे ऊपर पहुंची हैं।
वाहन पंजीकरण की एक सीरीज में 10 हजार नंबर होते हैं। पानीपत तहसील में दिवाली पर वाहनों की खरीदारी के बाद नई सीरीज शुरू की थी। यह सीरीज दिवाली और इसके आसपास खरीदे वाहनों में ही पूरी हो गई।
इसके बाद एक सीरीज और शुरू की गई। इसमें भी 10 हजार वाहनों का पंजीकरण हो गया। सब डिवीजन कार्यालय में नई सीरीज बीपी-06-बीपी शुरू की है। अब इस सीरीज में वाहनों का पंजीकरण शुरू किया है। कुछ लोग वीआईपी नंबर लेने के लिए ऊंची बोली में शामिल होते हैं। अब यह बोली ऑनलाइन लगाई जाती है। असंध रोड के नितिन ने बताया कि उन्होंने नई गाड़ी ली है। वे इसके लिए अच्छे नंबर की तलाश में थे। इसके लिए बोली में शामिल हुए। उनको अपना मनपसंद नंबर नहीं मिला तो दूसरा नंबर लिया है।
Trending Videos