{"_id":"6a6fe1ed87a3a7a2230521a6","slug":"two-colony-residents-create-a-ruckus-over-the-construction-of-a-shiva-temple-in-rajnagar-panipat-news-c-244-1-pnp1012-161744-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजनगर में शिव मंदिर निर्माण के लिए दो कॉलोनीवासियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजनगर में शिव मंदिर निर्माण के लिए दो कॉलोनीवासियों का हंगामा
Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
मंदिर बनाने की मांग करते हुए कॉलोनी वासी। क्षेत्रवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राजनगर अंडरपास के करीब शिव मंदिर बनाने की मांग करते हुए कॉलोनीवासियों ने जमकर हंगामा किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि अंडर पास के निर्माण के समय मंदिर को हटाया गया था। अब अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है। जिस कारण मंदिर को भी पुन स्थापित किया जाए। वहीं, कॉलोनी के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया है।
राजनगर निवासी अमित शर्मा माइकल ने बताया कि राजनगर और आजाद नगर के बीच रेलवे अंडर पास बनाया गया है। जिसका निर्माण पूरा हो चुका है। अंडर पास बनने से पहले राजनगर में एक शिवचौक था और वहां पर भगवान शिव का मंदिर बना हुआ था। लेकिन, अंडर पास बनाने के लिए मंदिर को हटा दिया गया था। उस समय कॉलोनीवासियों को यह आश्वासन दिया गया था कि अंडरपास बनने के बाद शिव मंदिर को स्थापित किया जाएगा।
रविवार कॉलोनी की महिलाओं और लोगों ने मिलकर अंडरपास के पास एक स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग की। जिसका पूर्व पार्षद ने विरोध किया। जिस पर कॉलोनी की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सावन माह में भी पूजा करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। पहले वह कॉलोनी के मंदिर में ही पूजा कर लेते थे। उन्होंने बिना किसी देरी के कॉलोनी में मंदिर की स्थापना करने की मांग की है। इस मौके पर राजेश, प्रीति, मुन्नी, राजबाला, विक्की, मुकेश व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--