सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two prisoners clashed in the district jail, the rape accused suffered an ear injury.

Panipat News: जिला जेल में भिड़े दो बंदी, दुष्कर्म के आरोपी के कान पर लगी चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Two prisoners clashed in the district jail, the rape accused suffered an ear injury.
विज्ञापन
पानीपत। जिला जेल में दो बंदियों में मामूली कहासुनी पर झगड़ा हो गया। इसमें दुष्कर्म के आरोप में बंद बिहार के मधेपुरा के गांव कुमारखंड का सूरज घायल हो गया। उसके कान पर चोट लगी है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
Trending Videos

जिला नागरिक अस्पताल में आए सूरज ने बताया कि वह बैरक नंबर पांच में बंद है। यहां एक अन्य व्यक्ति भी साथ में हैं। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों बैरग में थे। दूसरे ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। उसने उसको समझाने का प्रयास किया। इस बात पर उन दोनों झगड़ा हो गया। दूसरे बंदी ने उनको नीचे गिरा दिया। इससे उनके कान पर चोट लगी है। कोर्ट के वार्डन और दूसरे बंदियों ने उनको छुड़ाया। सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वीरवार और फिर शुक्रवार को बंदी सूरज का अस्पताल में इलाज कराया। सेक्टर-29 थाना के प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इसमें नियमानुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज सेक्टर-13-17 थाना में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसा है। आरोप हैं कि सूरज पहले दिल्ली के आरकेपुरम में रहता था। वह कुछ दिन पहले पानीपत आया था। यहा पड़ोस की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed