फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two smugglers arrested with heroin.

Panipat News: हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with heroin.
समालखा। एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो नशा तस्करों को 10.30 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि राक्सेड़ा गांव निवासी संदीप उर्फ विक्की और विकास उर्फ विक्की बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर आट्टा मोड़ की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत आट्टा चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। दोनों युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक पर पीछे बैठे विकास की जेब से 10.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। समालखा थाना के प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर हेरोइन के मुख्य स्रोत और इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed