{"_id":"6a6d0b8ebdcbfb250207e404","slug":"verification-process-completed-for-the-ongoing-second-round-of-iti-counseling-today-is-the-last-day-to-deposit-the-fee-panipat-news-c-244-1-sknl1016-161652-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईटीआई में जारी दूसरी काउंसलिंग में सत्यापन प्रक्रिया पूरी, फीस जमा कराने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईटीआई में जारी दूसरी काउंसलिंग में सत्यापन प्रक्रिया पूरी, फीस जमा कराने का आज अंतिम दिन
Sat, 01 Aug 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर दूसरे चरण की काउंसलिंग जारी है। शुक्रवार को मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। विद्यार्थी एक अगस्त तक फीस जमा करवा अपनी सीट पक्की कर सकेंगे। दूसरी मेधा सूची जारी होने के बाद जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में अब तक करीब 270 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं जबकि शेष विद्यार्थी शनिवार शाम तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 21528 आवेदन सत्यापित किए गए जिनमें से 20746 के दाखिले किए जा चुके हैं। इनमें राजकीय आईटीआई में 18706 और निजी आईटीआई में 2340 दाखिले हुुए। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में करीब 1740 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
दूसरी मेरिट सूची में नाम आने पर विद्यार्थियों में आईटीआई में दाखिला लेने की होड़ रही। हालांकि भौतिक सत्यापन साथ-साथ होने से दाखिला लेने में समय लग रहा है, फिर भी विद्यार्थियों में तय समय से पहले दाखिला लेने की कवायद जारी है। संस्थान की ओर से सूची के आवेदकों को संदेश और कॉल के माध्यम से दाखिले की सूचना दी जा रही है। कमेटी ने अवेदकों से सूचना मिलने पर तय समय में संस्थान में रिपोर्ट करने का आह्वान किया है। कई विद्यार्थी दाखिला करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहुंचे।
07 अगस्त को जारी होगी तीसरी मेरिट कम सीट अलॉटमेंट सूची
तीसरे चरण में 03 अगस्त को खाली सीटों की फिर से जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके बाद 03 से 05 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 07 अगस्त को तीसरी मेरिट कम सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। 07 से 11 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा जबकि 07 से 12 अगस्त तक फीस जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सीट आबंटन के बाद जमा करानी होगी फीस
शेड्यूल के अनुसार आईटीआई में दूसरे चरण में विद्यार्थी एक अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैंं। निर्धारित अवधि में फीस जमा करवाने उपरांत ही सीट कंफर्म होगी। सीट आबंटित होने के बाद यदि विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा।
वर्जन-
आईटीआई में दूसरी मेधा सूची जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेधा सूची में नाम आया है, उनको शनिवार तक फीस जमा करवानी होगी। अब तक करीब 270 सीटों पर दाखिला हो चुका है। 03 अगस्त को खाली सीटों की जानकारी चस्पा की जाएगी।
- राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।