{"_id":"6a6d0b70bcf6e955950443f5","slug":"youth-comes-into-contact-with-11kv-line-while-drying-clothes-on-the-roof-suffers-severe-burns-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161655-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छत पर कपड़े सुखाते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छत पर कपड़े सुखाते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा
Sat, 01 Aug 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर की एकता कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर किराये के मकान की छत पर कपड़े सुखाते समय एक युवक 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल की पहचान अर्जुन निवासी गांव मनुपुरा, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अर्जुन ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में तीन दिन पहले ही पानीपत आया था। वह एकता कॉलोनी में किराये पर रह रहा है और पास की एक फैक्टरी में काम करने लगा था।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह मकान की छत पर कपड़े सुखाने गया था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके पैर और कमर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने रिहायशी इलाकों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइनों को लेकर भी चिंता जताई।