{"_id":"69e8ed43ec28e798a50951d0","slug":"preparations-to-bring-amritpal-to-punjab-after-the-removal-of-nsa-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब आ रहा अमृतपाल सिंह: असम पहुंची पुलिस, करीब एक हजार दिनों से डिब्रूगढ़ जेल में था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब आ रहा अमृतपाल सिंह: असम पहुंची पुलिस, करीब एक हजार दिनों से डिब्रूगढ़ जेल में था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार
अमृतपाल अप्रैल साल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। एनएसए हटने के बाद अब अमृतपाल सिंह पर केवल नियमित आपराधिक मामले हैं इसलिए पंजाब पुलिस अमृतपाल को पंजाब लाने की तैयारी कर रही है।
अमृतपाल सिंह, सांसद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला देहात पुलिस की टीम असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंच चुकी है। सरकारी स्तर पर अमृतपाल सिंह पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) हटाए जाने के बाद अब उन्हें अलग-अलग मामलों में अदालत के समक्ष पेश कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
Trending Videos
अमृतपाल सिंह के खिलाफ अन्य मामलों में होगी जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनएसए हटने के बाद अब अमृतपाल सिंह को नियमित आपराधिक मामलों में पेश किया जाएगा। इनमें सबसे प्रमुख मामला थाना अजनाला में पुलिस थाने पर हुए हमले से जुड़ा है। इस मामले में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ थाने का घेराव और टकराव की घटना हुई थी, जिसके बाद कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के खिलाफ अन्य मामलों में भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित मामलों की फाइलें तैयार की जा रही हैं और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अलग-अलग अदालतों में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी देख रही है कि किन-किन मामलों में पहले पेशी करवाई जानी है, ताकि जांच और ट्रायल की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सके। सुरक्षा कारणों के चलते अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने और पेशी के दौरान विशेष इंतजाम किए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि एनएसए के तहत हिरासत में रहने के कारण अब तक इन मामलों में नियमित ट्रायल आगे नहीं बढ़ पाया था। अब कानूनन प्रक्रिया के तहत अदालत में सुनवाई होने से इन मामलों में आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

कमेंट
कमेंट X