सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1078 runners participated in the half marathon

Rewari News: हाफ मैराथन में 1078 धावकों ने भाग लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
1078 runners participated in the half marathon
राव तुलाराम स्टेडियम में हाफ मैराथन के दौरान एकजुट लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में 12 अप्रैल को राजा राव तुलाराम हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यों के 1078 धावकों ने भाग लिया। जिनमें 136 धावकों ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में दमखम दिखाया।
Trending Videos

यह आयोजन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और नशा मुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की धरती वीरों की भूमि है। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम और दौड़ को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के माता-पिता ने की। मंच संचालन सुषमा लाल और डॉ. सुधीर यादव ने किया। कार्यक्रम का आयोजन द डेजर्ट स्पोर्ट्स और अहीरवाल हेरिटेज संस्था के सहयोग से हुआ।
अहीरवाल हेरिटेज संस्था की अध्यक्ष प्रियंका यादव ने बताया कि यह पहली बार है जब रेवाड़ी में मैराथन का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम में जुम्बा एक्सरसाइज, जिम्नास्टिक प्रदर्शन और अन्य खेल गतिविधियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में 21 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को प्रथम 5100, द्वितीय 3100 और तृतीय 2100 का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर योगेश चौधरी, संदीप आर्य और संजू देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

-----------------

ये हैं विजेता (21 किमी पुरुष वर्ग)
प्रथम राजेश दत्ता – 1:9:35 घंटे
दूसरा स्थान सतीश कुमार – 1:18:12 घंटे
तीसरा स्थान सरजीत – 1:18:18 घंटे
---------------
(महिला वर्ग)
प्रथम स्थान नेहा पंवार 1:45:29 घंटे
दूसरा स्थान उषा – 2:6:23 घंटे
तीसरा स्थान अनीता वर्मा – 2:13:49 घंटे
---------
10 किलोमीटर (पुरुष वर्ग)
प्रथम स्थान गौरव अग्रवाल – 33:20 मिनट
द्वितीय पुरस्कार अमित कुमार प्रजापति 33:43 मिनट
तीसरा स्थान रवि गुज्जर 37:02 मिनट।
----------------
10 किलोमीटर (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान पूजा – 53:34 मिनट
दूसरा स्थान पल्लवी – 55:35 मिनट
तीसरा स्थान उमा शंकर – 59:32 मिनट
-----------
5 किलोमीटर (पुरुष वर्ग)
प्रथम स्थान विक्की राजपूत– 17:39 मिनट
दूसरा स्थान हर्ष – 17:50 मिनट
तीसरा स्थान इशिका – 17:52 मिनट
----------
5 किलोमीटर (महिला वर्ग)

प्रथम स्थान प्रियांशी – 23:32 मिनट
दूसरा स्थान लावण्या – 24:27 मिनट
तीसरा स्थान प्रिया – 24:28 मिनट
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed