सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   112 patients were treated in the medical camp.

Rewari News: चिकित्सा शिविर में 112 मरीजों का हुआ उपचार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
112 patients were treated in the medical camp.
शिविर में मरीज की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से रविवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर में कुल 112 मरीजों को ओपीडी सेवाएं और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. एचआर यादव ने मेडिसिन, डॉ. पार्थ यादव ने हड्डी रोग, डॉ. प्रदीप यादव ने सर्जरी, डॉ. कंचन यादव ने नेत्र रोग, डॉ. मनीष यादव ने ईएनटी तथा डॉ. अजीत यादव ने बाल रोग से संबंधित मरीजों का उपचार किया। शिविर को सफल बनाने में सभा के प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, शशि भूषण, अमर सिंह, गोकल राम और आर.एस. यादव सहित अन्य सदस्यों ने अहम योगदान दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed