सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1.68 Lakh Quintals of Wheat Arrive at Kosli Mandi; High Moisture Content Becomes a Hurdle in Procurement

Rewari News: कोसली मंडी में अब तक 1.68 लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा, नमी बनी खरीद में बाधा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
1.68 Lakh Quintals of Wheat Arrive at Kosli Mandi; High Moisture Content Becomes a Hurdle in Procurement
रेवाड़ी अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरियां। संवाद - फोटो : विद्यालय में खड़ी स्कूली बसें।
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी में इन दिनों गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। एक अप्रैल से सरकारी खरीद शुरू होने के बाद अब तक मंडी में 1,68,189 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। मार्केट कमेटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि मंडी में अब तक 3,414 गेट पास जारी किए जा चुके हैं जिससे किसानों की अच्छी संख्या में आवक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Trending Videos

वेयरहाउस के खरीद अधिकारी जगदीश बांगड़ के अनुसार अब तक 39,337 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि 30,085 क्विंटल गेहूं का उठान भी हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, मंडी में आने वाले गेहूं में 14 से 16 प्रतिशत तक नमी पाई जा रही है जबकि सरकारी मानकों के अनुसार 12 प्रतिशत तक नमी वाला गेहूं ही खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि खरीद की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोसली मंडी में सरसों की आवक भी जारी है। अब तक 7,090 क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है जिसे निजी आढ़तियों की ओर से 6,210 से 6,600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जा रहा है।

रेवाड़ी मंडी में गेहूं की आवक कम
वहीं रेवाड़ी अनाज मंडी में अभी गेहूं की आवक बहुत कम है। केवल एक-दो ढेरियां ही पहुंची हैं लेकिन अधिक नमी के कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। दूसरी ओर रेवाड़ी मंडी में सरसों की आवक काफी अधिक है। यहां अब तक करीब डेढ़ लाख क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है। खुले बाजार में अच्छे भाव मिलने के कारण हैफेड को सरसों नहीं मिल पा रही है। मंडी में सरसों 6,000 से 6,900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है जिससे किसानों को अच्छा दाम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed