{"_id":"69d3f77960b244e08e09e5d1","slug":"a-felicitation-ceremony-will-be-held-on-april-12th-on-the-occasion-of-the-birth-anniversaries-of-bhimrao-ambedkar-and-jyotiba-phule-rewari-news-c-198-1-rew1001-236345-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भीमराव अंबेडकर-ज्योतिबा फुले जयंती पर 12 अप्रैल को होगा सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भीमराव अंबेडकर-ज्योतिबा फुले जयंती पर 12 अप्रैल को होगा सम्मान समारोह
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते सेवा स्तंभ के सदस्य। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी में सेवा स्तम्भ जिला इकाई की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को सुबह 10:15 बजे आंबेडकर जयंती और ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी, मॉडल टाउन में ही होगा।
बैठक की अध्यक्षता भगत सिंह बोद्ध ने की। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भीमराव आंबेडकर और ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत सिंह बौद्ध करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मीनारायण (एचसीएस) मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राम अवतार सिंह यादव ‘एकलव्य’, दलीप सिंह कटारिया, अमित यादव, शशि भूषण सैनी और निहारिका प्रवीण चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस मौके पर टीआर भास्कर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजकुमार जलवा और राजपाल सिंह दहिया करेंगे। सेवा स्तम्भ ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Trending Videos