{"_id":"69d2a4b900882a65ca09e9d0","slug":"a-powerful-symbol-of-social-justice-and-equality-rewari-news-c-198-1-rew1001-236266-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के सशक्त प्रतीक : रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के सशक्त प्रतीक : रमेश
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते रमेश ठेकेदार व अन्य। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी।
पूर्व उप प्रधानमंत्री और संविधान सभा के सदस्य बाबू जगजीवन राम की जयंती के पर कांग्रेस एससी विभाग की तरफ से गढ़ी बोलनी रोड स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देकर नमन किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह केवल एक राजनेता नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के सशक्त प्रतीक थे।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और बाद में केंद्रीय मंत्री व सांसद के रूप में अपना जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने दलित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 12 अप्रैल को मंडी हाउस से डॉ. आंबेडकर नेशनल पार्क तक आयोजित होने वाली रन फॉर आंबेडकर और रन फॉर कांस्टीट्यूशनल मैराथन को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर मीर सिंह चावरिया, खूब राम सरपंच, मामराज, सूबेदार मेजर सत्यनारायण, रामेश्वर, रामनिवास ठेकेदार, बनवारीलाल ठेकेदार, पृथ्वी ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos