{"_id":"6a29aeb511e58865cb0d253a","slug":"a-team-comprising-the-cm-flying-squad-and-the-agriculture-department-raided-a-fertilizer-shop-rewari-news-c-198-1-rew1001-239978-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकान पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी स्थित एक खाद विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद के सैंपल लेते विभाग के कर्मचारी। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नई अनाज मंडी स्थित एक खाद की दुकान पर छापा डालकर अनियमितता का खुलासा किया। इस दौरान स्टाक और रिकॉर्ड में भारी अंतर मिलने के बाद विभाग ने जांच तेज कर दी है।
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 47 पर छापा मारकर स्टॉक, बिलिंग रिकॉर्ड और पीओएस मशीन के डाटा की गहन जांच की। जांच के दौरान दुकान में कुल 1660 कट्टे यूरिया मौजूद पाए गए।
पीओएस मशीन के रिकॉर्ड के अनुसार मौके पर उपलब्ध स्टॉक इससे काफी कम होना चाहिए था। अधिकारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में करीब 960 कट्टे यूरिया अतिरिक्त पाए गए, जिससे अनियमितताओं की आशंका और गहरा गई। अधिकारियों ने जब अतिरिक्त स्टॉक के संबंध में दुकान संचालक से जवाब मांगा तो उसने कुछ खरीद संबंधी बिल प्रस्तुत किए। हालांकि जांच में सामने आया कि बिलों में दर्ज खाद का विवरण पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने संबंधित दस्तावेज और बिल अपने कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कई किसान भी मौके पर पहुंच गए। किसानों ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित मात्रा से कम खाद दी गई, जबकि रिकॉर्ड में उनके नाम पर अधिक कट्टे जारी दिखाए गए हैं।
किसानों के आरोपों के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। कृषि विभाग ने डीएपी और यूरिया के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही उर्वरक नियंत्रण आदेश (फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर), 1985 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के लाइसेंस को निलंबित करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।