{"_id":"6a2a944d21e33e1dcb0f2db2","slug":"video-meeting-of-congress-workers-in-rewari-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर
हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने वीरवार को अपने रेवाड़ी स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ-2) और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, मतदाता सूची में सुधार के लिए प्रपत्र-7 तथा अपात्र एवं फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-8 के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही इस प्रक्रिया में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में फर्जी वोटों और मतदाता सूची में संभावित अनियमितताओं पर नजर रखना आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की रक्षा का प्रहरी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जानी चाहिए। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों पर भी चर्चा हुई। कैप्टन अजय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलों के उचित मूल्य के लिए संघर्ष कर रहा है, मजदूर रोजगार और सम्मानजनक आय को लेकर परेशान है, व्यापारी आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रेवाड़ी कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, पूर्व अध्यक्ष हरीश सैनी, बीर सिंह प्रजापत, धनीराम, शकुंतला भांडोरिया, राजेश यादव, देवकीनंदन, मुकेश ठाकुर और डालचंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।